

रायगढ़ /आज दिनांक 21 अगस्त सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ व लोकप्रिय कांग्रेसी सदस्यों के बीच में भीड़ के साथ श्री बलबीर शर्मा जी ने भी टिकट हैतू अपना आवेदन प्रस्तुत किया
उल्लेखनीय है कि पूर्व में श्री राजीव गांधी जी के आदेशानुसार हैं श्री बलबीर शर्मा जी ने नेहरू युवा केंद्र में विगत 30 सालों तक अपनी सेवाएं दी हैं तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास व युवा बेरोजगारों के स्वरोजगार हेतु निरंतर प्रयास किया है अपने राजनीतिक गुण के कारण अपने कॉलेज के दिनों में हैं सन 1984 में भारी वोट से जीत कर कॉमर्स कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे हैं रायगढ़ के विकास हेतु विभिन्न मुद्दों को लेकर इन्होंने लगातार 89 दिनों तक रायगढ़ की जनता के साथ आंदोलन व अनशन किया तथा उनके अथक प्रयास से इनकी मांगे रायगढ़ के विकास हेतु मान्य की गई वर्तमान में आज दिवस को कांग्रेस कार्यालय में इनके द्वारा टिकट की मांग किए जाने हेतु आवेदन जमा करते ही श्री शर्मा जी के पुराने सभी समर्थक शुभचिंतक तथा कार्यक्षेत्र के असंख्य युवाओं व आमजन के बीच प्रसन्नता की लहर उत्पन्न हो गई है सभी की उम्मीदें श्री बलबीर शर्मा जी के साथ जुड़ी हैंl


