Monday, April 6, 2026
Google search engine

बटमूल कॉलेज में शहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ का एकदिवसीय मिलेट्स कार्यशाला संपन्न

रायगढ़: – पूर्वांचल में स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय महापल्ली में शहिद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. प्रो. ललित प्रकाश पटैरिया के मार्गदर्शन व आदेशानुसार एवं कुलसचिव सौरभ शर्मा के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज मिलेट्स पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन रासेयो प्रकोष्ठ शहिद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ एवं बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में 28 अगस्त 2023 को बटमूल कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत रासेयो समन्वयक डॉ. सुशील कुमार एक्का, मुख्य वक्ता अमित पटेल, महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एन.आर. प्रधान, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा मां शारदा एवं युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष पुष्पार्पित व दीप प्रज्वलन कर किया गया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर के.के. गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों एवं प्राध्यापकों का स्वयंसेवकों के माध्यम से पुष्पगुच्छ एवं रासेयो बैच से स्वागत करवाया तथा कार्यशाला के विषय पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। उद्बोधन की कड़ी में सर्वप्रथम महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष एन. आर. प्रधान द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व को बदलते हुए किस प्रकार शरीर में पोषक तत्वों की आवश्यकता एवं प्रभाव होता है को बताया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पी. एल. पटेल द्वारा इस कार्यशाला के आयोजन हेतु महाविद्यालय को चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को अपने दैनिक जीवन को अनुशासित ढंग से व्यतीत करने हेतु कहा। कार्यक्रम में रासेयो समन्वयक एस के अक्का द्वारा अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज मिलेट्स से संबंधित अपने निजी अनुभव को साझा करते हुए उसके इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया। एक दिवसीय कार्यशाला के प्रमुख वक्ता ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुसौर के अमित कुमार पटेल द्वारा स्वस्थ जीवन के लिए किस प्रकार मोटे अनाज का महत्व है को बतलाते हुए जिला उप संचालक कृषि विभाग रायगढ़ द्वारा मोटे अनाज जैसे रागी, कोदो, कुटकी, सावा, बाजरा आदि की उपज हेतु किस प्रकार के पानी का स्तर एवं खाद की आवश्यकता पड़ती है पर विस्तार से बताते हुए धान एवं गेहूं की तुलना में मिलेट्स की उपज पर कम खर्च पड़ता है इसकी खेती कम खर्चे में बेहतर ढंग से गांव एवं शहरों में की जा सकती है, खेती से संबंधित राजीव गांधी किसान न्याय योजना पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया। उक्त कार्यक्रम के अंत में डॉ विक्रांत गुप्ता द्वारा शहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. डॉक्टर ललित प्रकाश पटैरिया का धन्यवाद करते हुए बताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में विश्व विद्यालय हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है। तत्पश्चात रासेयो समवयक डॉ. सुशील कुमार एक्का, प्रमुख वक्ता अमित पटेल एवं शिक्षण समिति के सभी सदस्यों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पी एल पटेल एवं समस्त स्टाफ, संदीप पटेल, नारायण यादव एवं उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं का इस एकदिवसीय कार्यशाला के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर महाविद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तत्पश्चात राशियों कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर के. के. गुप्ता द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहद उपस्थित अतिथियों एवं स्टॉफ के साथ महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल, प्रो. पी.के.कापड़ी, प्रो. पी.के. गुप्ता, डॉ. के.के.गुप्ता (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी), डॉ विक्रांत गुप्ता, डॉ गीता देवांगन, प्रो. नीलकंठ निषाद, सुश्री अनुप्रिया गुप्ता, त्रिलोचन बरेठ, सुमन किसान, यमुना मेहर, सुशीला यादव एवं सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...