Monday, April 6, 2026
Google search engine

शारडा एनर्जी माइंस के सामने भू प्रभावित ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन

रायगढ़ / रायगढ़ जिले के तमनार तहसील अंतर्गत, गारे पेलमा कोल ब्लॉक स्थित शारडा एनर्जी एंड मिनरल्स कम्पनी की माइंस के सामने आस पास के निवासी भू प्रभावित ग्रामीणों ने 1 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन में उनकी प्रमुख मांग है की प्रशासन के नियम के मुताबिक उन्हें अधिग्रहित जमीन का 4 गुना मुआवजा दिया जाए। इस माइंस की स्थापना सन 2005 मे की गई थी तब से अब तक तीन कम्पनीयों के बदलने के बाद भी उन्हें इस जमीन का उचित मुआवजा अब तक नहीं मिल पाया है जिससे ग्रामीणों मे आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। समय रहते स्थानीय प्रशासन और कम्पनी प्रबंधन के ध्यान नहीं देने पर यह आंदोलन और तेज किया जा सकता है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...