Monday, April 6, 2026
Google search engine

बटमूल कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

महापल्ली:- रायगढ़ जिले के पूर्वांचल में शिक्षा, दीक्षा, सेवा, स्वावलंबन का ध्येय के साथ उच्च शिक्षा का अलख जगा रहा बटमूल आश्रम महाविद्यालय महापल्ली में 5 सितंबर 2023 को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंचस्थ शिक्षकों एवं उपस्थित सेवानिवृत्ति शिक्षकों द्वारा वाक् देवी मां शारदा एवं सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के संस्थापक स्व. शशिधर पंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों, शिक्षण समिति के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का तिलक चंदन लगाकर पुष्प गुच्छ से स्वागत कर प्राचार्य और प्राध्यापकों का चरण वंदना कर एक एक लेखनी उपहार दिया गया । शिक्षण समिति द्वारा प्राचार्य तथा प्राध्यापकों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात बीए प्रथम वर्ष के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत की गयी। छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु की महिमा को कविता, गीत एवं भाषण के माध्यम से बताने का प्रयास किया गया। उद्बोधन की कड़ी में आशीर्वचन स्वरूप सेवानिवृत शिक्षक एवं महाविद्यालय संचालन समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री बनमली प्रधान, वर्तमान अध्यक्ष श्री एन.आर. प्रधान, सचिव श्री दशरथ गुप्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल, प्रो. पी.के. कापड़ी, प्रो. पी.के. गुप्ता, प्रो. होमेश्वरी साहू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए अपना विचार रखा। उक्त कार्यक्रम का संचालन कु. सपना मेहर एवं लोकेश्वर यादव (बीए अंतिम वर्ष) ने किया तथा कु. निकिता गुप्ता (बीए द्वितीय वर्ष) द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति शिक्षक दाशरथी साहू, लखपति साव, उमाचरण गुप्ता, महाविद्यालय के सहा. प्राध्यापक डॉ. के.के.गुप्ता (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी), प्रो. नीलकंठ निषाद, प्रो. संगीता आदित्य, प्रो. प्रज्ञा विश्वाल, प्रो. साक्षी शुक्ला, श्री निशांत पांडा, सुश्री अनुप्रिया गुप्ता, त्रिलोचन बरेठ, गोपेश गुप्ता, सुमन किसान, यमुना मेहर, सुशीला यादव एवं सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...