Monday, April 6, 2026
Google search engine

जिला एवं सत्र न्यायालय में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का हुआ शुभारंभ

रायगढ़, 22 सितम्बर 2023/ जिला एवं सत्र न्यायालय, रायगढ़ में आज प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायगढ़ के द्वारा उक्त प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ न्यायालय में उपस्थित एक आम पक्षकार के कर कमलो से कराया गया। उक्त प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की शुरूआत न्यायालय में आने वाले पक्षकारों-आंगतुकों, अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और जिला न्यायालय के कर्मचारियों को कार्यालयीन समय सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे के दौरान सामान्य आपातकालीन परिस्थितियों में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिये किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविन्द सिन्हा, समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के प्रशासक श्री सत्येन्द्र सिंह ,स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ डॉ मधुलिका सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन रायगढ़ डॉ.आर.एन.मंडावी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्रीमती कौशल्या देवांगन, न्यायालय के कर्मचारीगण व पक्षकारगण उपस्थित रहे।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...