Saturday, June 20, 2026
Google search engine

बटमूल कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा है अभियान का दिखा झलक

डेंगू से बचाव के लिए हमें अपने आसपास की सफाई करना अति आवश्यकडॉ. के. के. गुप्ता

महापल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा है का अभियान 1 अक्टूबर को 10 से 11:00 बजे तक 1 घंटे का स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली के NSS इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. पी.एल.पटेल के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता के अगुवाई में 1 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक स्वच्छता ही सेवा है अभियान को चलाया गया जिसमें महाविद्यालय परिसर, NSS वाटिका, महाविद्यालय के शौचालय की साफ सफाई किया गया एवं महाविद्यालय के बाहर पानी भरे हुए गड्ढे को मिट्टी से पाटा गया ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। जिले में बढ़ते हुए डेंगू के प्रकोप को देखते हुए उससे बचने के लिए डेंगू जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को डेंगू से बचने के उपाय को बताते हुए लोगों को जागरूक किया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता के साथ प्रो. नीलकंठ निषाद, मुख्य लिपिक त्रिलोचन बरेठ, गोपेश प्रधान, अनुप्रिया गुप्ता, बनुजा गुप्ता, सुमन किसान, यमुना मेहर, सुशीला यादव एवं स्वयंसेवकों में सावित्री यादव, निकिता गुप्ता, सपना मेहर, प्रशांत मेहर, सूरज चौहान, मीना चौहान सहित भारी संख्या में स्वयंसेवकों की सक्रिय उपस्थिति रही।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

"मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी" रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12...