
कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी के गली की हड्डी बन सकते हैं विजय जायसवाल …विजय जायसवाल की जीत पक्की… पिंटू सिंह


रायगढ़ / खरसिया आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पिंटू सिंह ने खरसिया विधानसभा से आम आदमी पार्टी ने विजय जायसवाल को प्रत्याशी बनाने पर स्वागत हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजय जायसवाल जी के खरसिया विधानसभा में प्रत्याशी होने पर दोनों राष्ट्रीय पार्टी के गली की हड्डी बनेंगे क्योंकि इसके पूर्व जितने विधानसभा चुनाव हुए हैं उस चुनाव में विजय जायसवाल के कांग्रेस को जिताने में विजय जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी कारण छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व गृहमंत्री स्वर्गीय नंदकुमार पटेल करीबी रहे उनके आम आदमी पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होती जनता के बीच विजय जायसवाल की बेहतरीन छवि है जो गरीब जरूरत मंदो को तन मन धन से सहयोग करते हैं उनके सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जनता का सेवा करने का फायदा जनता उन्हें देगी क्योंकि अब का दौर नेता का नहीं सेवक का हैं।


