
होटल एकॉर्ड में खिलाड़ियों का हुआ ऑक्सन सम्पन्न

रायगढ़ / क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायगढ़ की T20 ब्लास्ट सीजन 1 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 अक्टूबर से रायगढ़ स्टेडियम में किया जा रहा है । यह प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज में किया जा रहा हैइस प्रतियोगिता में 8 फ्रेंचाइजी की टीमों को शामिल किया है जिसमें -:
- अनूप रोड कैरियर टीम ओनर अनूप बंसल
2.रायगढ़ राइनोज टीम ओनर अतुल मुंद्रा और अमित अग्रवाल
3.पाली फाइटर सुधीर सुरेंद्र सिंह बल और सतनाम सिंह वाधवा - शिवांश सुपर जॉइंट्स टीम ओनर राकेश पांडे
- ए. पी ब्लास्ट टीम ओनर विनोद महामिया
- समृद्धि स्ट्राइकर टीम ओनर मयंक केडिया
- लेजेंड वॉरियर टीम ओनर किशन सामंत
- नारायण सूर्या किंग टीम ओनर सूर्या अग्रवाल नारायण अग्रवाल
आयोजन समिति ने आठ फ्रेंचाइजी के टीमों में खिलाड़ियों के चयन हेतु ऑक्शन की प्रक्रिया दिनांक 09/10/2023 को होटल एकार्ड प्रीमियर में किया गया । ऑक्शन के आधार पर 08 फ्रेंचाइजी ने प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 14 खिलाड़ियों का चयन अपनी टीमों में किया । रायगढ़ T20 ब्लास्ट क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 1 का आयोजन करने में आशिक हुसैन, अभिषेक गुप्ता, नीलेश तिवारी, अमित कुंवर, सचिन चौहान,गगनदीप सिंह, अक्षय गुप्ता, आलोक दुबे, रजत शर्मा, अनुग्रह नारायण, आशीष कोरी का बहुमूल्य योगदान है ।


