
पिथौरा /गोवा में आयोजित होने जा रही 37 वीं सीनियर मिनीगोल्फ राष्ट्रीय चयन स्पर्धा हेतु हिस्सा लेने जा रही प्रदेश टीम के हेमन्त खुटे को मिनिगोल्फ एसोसिशन ऑफ छत्तीसगढ़ ने मैनेजर नियुक्त किया है।
हेमन्त खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय चयन स्पर्धा गोवा में 1 से 3 नवंबर तक चलेगी।
मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 12 महिला व 12 पुरुष खिलाड़ियों सहित दो कोच तथा 1 मैनेजर मिलाकर 27 सदस्यीय टीम राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में सहभागिता करने जा रही है जोकि खिलाड़ियों की संख्या की दृष्टि से राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक आंकड़ा है।
ज्ञात हो कि पूर्व में राजस्थान में अयोजित मिनीगोल्फ की राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की महिला टीम जहां विजेता बनी थी वहीं पुरुष वर्ग ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन कर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया था।
इसके अलावा मिक्स डबल में भी प्रदेश की टीम स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
मिनिगोल्फ एसोसिसिशन ऑफ छत्तीसगढ़ के राज्य सचिव भूपेन्द्र प्रसाद के निर्देशन में इस बार की गठित टीम भी काफी सशक्त है। इस टीम में छत्तीसगढ़ के 9 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिनमे से 6 खिलाड़ी हाल ही में यूरोप से वर्ल्ड कप खेलकर आए है जिनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से टीम को मिलेगा। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन ने प्रदेश की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


