Monday, April 6, 2026
Google search engine

अद्भुत रहस्य: कटोरिया (बांका) की पहाड़ियों में स्थित बाबा गोरांगनाथ महादेव मंदिर, जहाँ संध्या के बाद नहीं रुकते भक्त

रिपोर्टर: संजीत गोस्वामी, रितुराज – आईं सी न्यूज़ नेशन

बिहार के बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के ग्राम पंचायत राज जमदाहा में स्थित बाबा गोरांगनाथ महादेव का मंदिर एक रहस्यमयी और चमत्कारी स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यह मंदिर एक ऊँची पहाड़ी के बीचों-बीच स्थित है और इसे बाबा गोरांगनाथ महादेव की अद्भुत शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

इस स्थान की विशेष बात यह है कि मंदिर के पास ही एक बड़ा श्मशान घाट स्थित है, जहाँ प्रतिदिन हजारों शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। लेकिन इसके ठीक समीप स्थित बाबा गोरांगनाथ महादेव का यह मंदिर एक गहरा रहस्य समेटे हुए है – संध्या के बाद यहां कोई भी भक्त नहीं ठहरता।

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर में कोई अलौकिक शक्ति है, जो रात के समय किसी को भी वहां रुकने नहीं देती। यह बात वर्षों से लोगों के अनुभवों से जुड़ी हुई है।

जब आईं सी न्यूज़ नेशन के रिपोर्टर संजीत गोस्वामी और रितुराज मंदिर परिसर में पहुंचे, तो उन्होंने यह देखा कि दोपहर के समय भी मंदिर परिसर पूरी तरह खाली था। इतना विशाल और पवित्र स्थान, जिसमें मां पार्वती, हनुमान जी, और राधे स्वामी के भी मंदिर मौजूद हैं – लेकिन कोई भी व्यक्ति वहां नहीं था। यह दृश्य देखकर खुद रिपोर्टर भी स्तब्ध रह गए।

ग्रामीणों का कहना है कि बाबा गोरांगनाथ महादेव की शक्ति से यह स्थान जीवंत है और कई भक्तों को यहां चमत्कारी अनुभव हो चुके हैं। मगर साथ ही यह भी सत्य है कि यह स्थल अपने भीतर कई अनसुलझे रहस्य समेटे हुए है।

बाबा गोरांगनाथ महादेव का यह मंदिर न केवल श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि रहस्य, आस्था और चमत्कारों का संगम भी है। शासन-प्रशासन और पुरातत्व विभाग को चाहिए कि वे इस स्थान की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता की गहराई से जांच करें।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...