Thursday, June 18, 2026
Google search engine

प्राइमरी स्कूल कसाहीबाहरा में न्योता भोज का आयोजन

पिथौरा स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की अभिनव पहल के तहत सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में
साहू समाज कौड़िया परिक्षेत्र के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा भाजपा युवा प्रकोष्ठ ग्रामीण मीडिया प्रभारी विजय शंकर साहू द्वारा अपने पिता स्व.श्री समारू के पितृ मोक्ष (पितृ मिलन) के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया तथा अपने परिजनों के साथ विद्यालय आकर स्कूली बच्चों को खाना खिलाने में विशेष हाथ बटाया।
न्योता भोज में दिए गए भोज्य पदार्थों में खीर,पूड़ी, सब्जी , दाल,चावल , अचार, पापड़ , सलाद आदि लज्जतदार चीजें शामिल थी।
इस अवसर पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला के बच्चों के अलावा शिक्षकगण शामिल थे जिसमें हेमंत खुटे, हितेश पटेल,तबस्सुम शेख, दिलीप पटेल व संतोष साहू प्रमुख है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

गुरु कृपा और बाबा केदार-बद्री विशाल के आशीर्वाद से धन्य हुई जीवन यात्रा : बलबीर शर्मा

बाबा केदारनाथ और बद्री विशाल के दर्शन कर लौटे पूर्व डिप्टी डायरेक्टर बलबीर शर्मा ने साझा किया आध्यात्मिक अनुभव, कहा – "मन को मिली...