Sunday, April 5, 2026
Google search engine

मिडिल स्कूल कसहीबाहरा में व्यावसायिक शिक्षा के तहत गायन प्रशिक्षण

पिथौरा शासकीय मिडिल स्कूल कसहीबाहरा में व्यावसायिक शिक्षा के तहत कराओके संगीत के माध्यम से गायन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य गीत अरपा पैरी के धार से सुर संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
प्रशिक्षण हेतु बेल्डीह के शिक्षक एवं गायक तुकाराम ठाकुर एवं छात्राध्यापक दीप्ति ठाकुर को बतौर प्रशिक्षक विद्यालय आमंत्रित किया गया था। प्रशिक्षण के दरमियान प्रशिक्षकद्वय ने स्कूली बच्चों को कराओके के माध्यम से गीतों का चयन, सुरों के बारे में जानकारी, माइक्रोफोन का सही उपयोग तथा मंच पर प्रस्तुति देने के व्यवहारिक टिप्स दिए।
संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों में गीत – संगीत के प्रति अभिरुचि जागृत करने तथा कराओके ट्रैक से अवगत कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। उनके विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के तहत गीत – संगीत के ट्रेड को चुना गया है। इस प्रशिक्षण से निश्चित रूप से बच्चों में संगीत की मूल समझ बनी है। कराओके ट्रैक में गीतों का अभ्यास कर बच्चे पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर गाने गा सकेंगे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से प्रशिक्षक तुकाराम ठाकुर को व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत सुर संगीत के लिए विद्यार्थियों को अभिप्रेरित करने एवं कला संस्कृति में योगदान के लिए शाल,श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार पटेल व तबस्सुम शेख की महती भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन हेमंत खुटे ने किया।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...