Sunday, April 5, 2026
Google search engine

जनसेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल : एएसपी सुरेशा चौबे से कोरिया जिले को नई उम्मीद

बेहतरीन पुलिसिंग के साथ समाज निर्माण में अग्रणी एएसपी सुरेशा चौबे जी बहन : श्याम गुप्ता

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुरेशा चौबे अपनी कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशील पुलिसिंग और सामाजिक सरोकारों के कारण चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी कार्यशैली न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत करने वाली है, बल्कि आम जनता के साथ संवाद, विश्वास और सहयोग पर आधारित है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक, अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी व वरिष्ठ कोच तथा सामाजिक कार्यकर्ता रेन्शी श्याम गुप्ता ने एएसपी सुरेशा चौबे की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की उन चुनिंदा अधिकारियों में से हैं, जिन्होंने पुलिसिंग को सेवा और संवेदना से जोड़कर नई पहचान दी है। उनके अनुसार, सुरेशा चौबे को उनके रचनात्मक, नवाचारी और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।

श्याम गुप्ता ने बताया कि वे स्वयं अपने संगठन के माध्यम से एएसपी सुरेशा चौबे बहन के साथ कई सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों में सहभागी रहे हैं। इनमें युवाओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, महिला दिवस पर सम्मान समारोह, महिला सशक्तिकरण अभियान और सर्व समाज के लिए जागरूकता कार्यक्रम प्रमुख रहे हैं। इन सभी आयोजनों में सुरेशा चौबे की सक्रिय सहभागिता नेतृत्व, प्रेरक विचार और सकारात्मक ऊर्जा युवाओं व महिलाओं को नई दिशा देने का कार्य करती है।

उन्होंने आगे कहा कि एएसपी सुरेशा चौबे बहन का व्यवहार अत्यंत सरल, मिलनसार और मानवीय है। वे आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनती हैं और त्वरित, निष्पक्ष समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाती हैं। यही कारण है कि जनता के बीच उनके प्रति विश्वास और सम्मान निरंतर बढ़ रहा है।

रेन्शी श्याम गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि एएसपी सुरेशा चौबे कोरिया जिले में अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और जनसेवा के माध्यम से एक अमिट छाप छोड़ेंगी। अंत में उन्होंने प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन एवं मार्शल आर्ट्स परिवार की ओर से एएसपी सुरेशा चौबे को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद, वंदे मातरम्।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...