Sunday, April 5, 2026
Google search engine

पेंडरवा पहाड़ी मंदिर में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने लिया गुरूदेव अजय उपाध्याय जी का आशीर्वाद

गुरूदेव ने कहा – कुलदेवी की विशेष कृपा से और मजबूत होगी आपकी सेवा

छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित विख्यात ग्राम पेंडरवा पहाड़ी हनुमान जी मंदिर एवं संतोषी माता धाम में एक गरिमामय और आध्यात्मिक अवसर देखने को मिला। शक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर जी ने पर्चा वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध गुरूदेव अजय उपाध्याय जी महराज से विधिवत दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन के दौरान गुरूदेव अजय उपाध्याय महराज जी ने अपनी दिव्य वाणी में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपने सौम्य, सरल और बेहतरीन स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। गुरूदेव ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि “आप पर आपकी कुलदेवी की विशेष कृपा है, जो हर कदम पर आपके साथ है और आपके दायित्व निर्वहन को और अधिक सशक्त बनाएगी।”

इस अवसर पर मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। समाजसेवी श्री पूनमचंद अग्रवाल जी ने पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल प्रशासन की कामना की।

स्थानीय श्रद्धालुओं और उपस्थित जनों ने इस भेंट को आस्था, सेवा और संस्कार का सुंदर संगम बताया। पेंडरवा पहाड़ी मंदिर में हुआ यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि प्रशासन और समाज के बीच विश्वास एवं सकारात्मक संवाद का भी प्रतीक बना।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...