Sunday, April 5, 2026
Google search engine

भारत सरकार से सम्मानित राष्ट्रीय शिल्प गुरु गोविन्द झारा का निधन, मूर्तिकला जगत में शोक की लहर

रायगढ़ जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने वाले बेलमेटल मूर्तिकला के महागुरु गोविन्द झारा का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उन्होंने अपनी अद्भुत कला साधना से न केवल भारत बल्कि जापान जैसे देशों में भी पहचान बनाई और अनेक लोगों को इस परंपरागत कला से जोड़ा।

गोविन्द झारा को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके परिवार की कई पीढ़ियाँ कला साधना से जुड़ी रही हैं — उनके पुत्र को प्रधानमंत्री स्तर पर राष्ट्रीय सम्मान तथा बहू को राष्ट्रपति स्तर पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी विभिन्न मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनका निधन मूर्तिकला और लोक शिल्प परंपरा के लिए अत्यंत दुखद क्षण है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता, जिला संरक्षक बलबीर शर्मा, जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान सहित सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों और सदस्यों ने भारत के इस अनमोल रत्न को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का अंतिम संस्कार शासन-प्रशासन द्वारा पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाना चाहिए, क्योंकि ये कलाकार देश की सांस्कृतिक पहचान के विशेष स्तंभ होते हैं।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...