Sunday, April 5, 2026
Google search engine

वार्ड नंबर 9 में पहली बार निकली भव्य नवरात्रि शोभायात्रा, पूरे वार्ड में दिखा उत्साह और श्रद्धा का माहौल

रायगढ़ /वार्ड नंबर 9 में इस वर्ष पहली बार नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य और सभ्यता से शोभायात्रा निकाली गई, जिसका आयोजन वार्ड नंबर 9 के पार्षद अमित शर्मा के द्वारा किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शोभायात्रा में बाहर से आए कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। A.E सिनेमा के प्रसिद्ध गायक श्री कुमार गब्बर जी, जिन्होंने हिंदी, छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी गानों के कई एल्बम और फिल्मों में काम किया है, उन्होंने अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजन में सच्ची श्रद्धा दिखाई दी और लोग राम भक्ति में झूमते नजर आए। श्री राम जी के भजन और मां चंद्रहासिनी तथा मां समलेश्वरी के चरणों में सेवा गीत अर्पित किया गया।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म के हीरो राजेंद्र तिवारी जी, इप्टा के सीनियर कलाकार विवेकानंद प्रधान जी तथा रायगढ़ के लोकल गायक सोनू गुप्ता जी ने भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। आधुनिक वाद्य यंत्रों के साथ भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदीप चौहान जी द्वारा फलों का स्टॉल लगाया गया। विश्व हिंदू परिषद द्वारा वार्ड नंबर 9 की रैली का स्वागत किया गया और लीची जूस तथा ठंडा पानी की व्यवस्था भी की गई।

इस शोभायात्रा को सफल बनाने में सरवन सिदार, शैलेंद्र राज, बीवी गोस्वामी और चिंटू साबरी का विशेष योगदान रहा। जुलूस में राम, लक्ष्मण और सीता जी की पालकी तथा सुंदर झांकी भी निकाली गई। वापसी में सभी के लिए पूरी-सब्जी भंडारा का आयोजन भी किया गया।

इस शोभायात्रा में विशेष रूप से गजानंद साहू, शिव हवाई, बदला बैरागी, मंजू यादव, सोनू यादव, प्रदीप चौहान, ममता उरांव, सुनीति उरांव, पुष्पा प्रधान, अनीता मासी, सविता उरांव, गोपाल मालाकार, गुलाब शर्मा, सरोज यादव, रानी मालाकार, उमा साहू और ज्योति केसर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।

पूरे वार्ड में पहली बार निकली इस भव्य नवरात्रि शोभायात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने इसे ऐतिहासिक आयोजन बताया।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...