Friday, June 19, 2026
Google search engine

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में अहसन ने लहराया परचम, 97.80% के साथ प्रदेश में 8वां स्थान — प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी बधाई

रायगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र अहसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।

अहसन, घरघोड़ा के शासकीय शिक्षक अहमद जी के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर प्रेस रिपोर्टर क्लब ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि यह पूरे रायगढ़ जिले के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि अहमद जी एक सच्चे राष्ट्रवादी और शिक्षाविद् के रूप में जाने जाते हैं और हमारे प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता के बेहद करीबी है और उनके पुत्र की यह सफलता उनके उत्कृष्ट संस्कार और शिक्षा का प्रतिफल है।

वहीं, प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा, “अहसन ने हम सबका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। यह उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है। यह सफलता उसके उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है।” उन्होंने अहसन को “फाइटर” बताते हुए उसके बेहतर करियर की कामना की।

प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार एवं जिला इकाई ने अहसन की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं दी हैं।

अहसन की सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

"मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी" रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12...