Wednesday, June 17, 2026
Google search engine

सत्ता और संपत्ति के घमंड ने बढ़ाया भेदभाव, समाज को बांट रही गंदी राजनीति : श्याम गुप्ता

अब जाति नहीं, पावर और पैसे के आधार पर हो रहा भेदभाव : प्रेस रिपोर्टर क्लब प्रदेश सचिव

रायगढ़ / प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता ने समाज में बढ़ते भेदभाव और वोट बैंक की राजनीति पर खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज के समय में केवल जाति के आधार पर ही नहीं बल्कि पावर, पद और संपत्ति के आधार पर भी लोगों के बीच भेदभाव तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह कड़वा सच वे अपनी आंखों से देख रहे हैं।

श्याम गुप्ता ने कहा कि आज समाज को जाति, धर्म और वर्ग के नाम पर बांटने की राजनीति लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर या प्रभावहीन है तो उसके साथ भेदभाव किया जाता है, चाहे वह किसी भी जाति का क्यों न हो। वहीं सत्ता, पैसा और प्रभाव रखने वाले लोग कई बार अपने से कमजोर लोगों को दबाने और अपमानित करने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि सर्व समाज को अब ऐसी गंदी राजनीति को समझने की जरूरत है, जो केवल वोट बैंक के लिए लोगों के बीच दूरी बढ़ाने का काम कर रही है। समाज में आपसी भाईचारा, समानता और मानवता का भाव मजबूत होना चाहिए।

श्याम गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज की असली ताकत उसकी एकता और आपसी सम्मान में होती है। यदि हर वर्ग के लोग मिलकर एक-दूसरे का सम्मान करें और कमजोर वर्गों का सहयोग करें, तभी एक मजबूत और विकसित समाज का निर्माण संभव है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

गुरु चरणों में समर्पण ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग : श्याम गुप्ता

"भगवान के चरणों में जाने से पहले गुरुदेव के चरणों को पकड़ लो, भगवान स्वयं मिल जाएंगे" रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम...