Friday, June 19, 2026
Google search engine

50 साल लगातार सत्ता में रहने वाली पार्टियों पर कानून बने — श्याम कुमार गुप्ता

लोकतंत्र की मजबूती के लिए राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव जरूरी : प्रेस रिपोर्टर क्लब

रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने देश की राजनीतिक व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो राजनीतिक पार्टी 50 साल तक सत्ता में रह चुकी हो, उसके लिए कानूनी सीमा तय करने पर देश में गंभीर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की ताकत जनता के अधिकार और सत्ता परिवर्तन की स्वस्थ परंपरा में होती है।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि लंबे समय तक एक ही राजनीतिक दल के सत्ता में बने रहने से व्यवस्था में असंतुलन, सत्ता केंद्रीकरण और जनहित के मुद्दों की अनदेखी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए राजनीतिक दलों के लिए नए संवैधानिक और कानूनी नियमों पर विचार होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां जनता को समय-समय पर नई सोच, नई नीति और नए नेतृत्व का अवसर मिलना चाहिए। लोकतंत्र में सत्ता जनता की होती है, किसी एक दल या परिवार की नहीं।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव ने कहा कि देशहित में राजनीतिक सुधारों पर खुली बहस होना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ियों को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता की जागरूकता और निष्पक्ष व्यवस्था में छिपी होती है, इसलिए राजनीतिक सुधार समय की आवश्यकता है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

"मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी" रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12...