Wednesday, June 17, 2026
Google search engine

“पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी को दिया जन्मदिन का आशीर्वाद, जनसेवा और विकास के लिए की मंगलकामना”

पहाड़ी हनुमान धाम से मिला आशीर्वाद: बाबा अजय उपाध्याय ने ओपी चौधरी जी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की

शक्ति। पेंड्रवा शक्ति जिले के प्रसिद्ध पहाड़ी हनुमान मंदिर के संत एवं श्रद्धालुओं के बीच “पर्चा वाले बाबा” के नाम से विख्यात अजय उपाध्याय जी महाराज ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज ने भगवान हनुमान से प्रार्थना करते हुए कहा कि ओपी चौधरी जी सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें तथा प्रदेश और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहें। उन्होंने उनके सफल नेतृत्व, जनसेवा और विकास कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

पहाड़ी हनुमान मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी वित्त मंत्री के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की उन्नति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच बाबा जी ने कहा कि जनहित और समाज सेवा का मार्ग ईश्वर की विशेष कृपा से ही सफल होता है तथा जनप्रतिनिधियों को सदैव जनता के कल्याण के लिए समर्पित रहना चाहिए।

इस अवसर पर भक्तों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

गुरु चरणों में समर्पण ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग : श्याम गुप्ता

"भगवान के चरणों में जाने से पहले गुरुदेव के चरणों को पकड़ लो, भगवान स्वयं मिल जाएंगे" रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम...