
विगत 3 महीने से लगभग मेन रोड नाली टूटी हुई है कोई ध्यान नहीं
क्या किसी के मौत की इंतजार कर रही है ये नाली पार्षद महोदय को जल्द से जल्द बनानी चाहिए

रायगढ़ / रिकॉर्ड बहुमत से तीसरी बार पार्षद चुनाव जितने वाले अशोक यादव का लगता है वार्ड नं 2 के विकास कार्य सुस्त हो गया है जिसकी लापरवाही स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है जो कि लगभग 3 महीने से ये वार्ड के मेन रोड पर बड़ी नाली टूटा हुआ है जिसका नहीं बनना स्पष्ट रूप से ये साबित करता है कि ये सिर्फ लापरवाही ही है जिसमें किसी के मरने की इंतजार हो रही है पार्षद के साथ साथ महापौर सभापति नगर निगम कमिश्नर इस विषय पर रुचि लेते हुए जनता का जान माल का नुकसान होने से पहले छोटा सा मेन रोड पर टूटा पड़ा नाली को बनवाने के प्रयास करेंगे जो जनता के पूरे हित का मामला है।


