Friday, June 19, 2026
Google search engine

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती के परिणाम के बाद भी विलंब क्यूँ

सीधी भर्ती के परीक्षा में शामिल युवाओं ने कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल के साथ साथ अन्य जनप्रतिनिधियों विधायक से लगा रहे गुहार

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही शिक्षक सीधी भर्ती 2023 की परीक्षा व्यायाम द्वारा 10 जून से 13 जून 2023 को हुई जिसका परिणाम 02 जुलाई 2023 को घोषित कर स्कूल शिक्षा विभाग को डाटा हैंडओवर कर दिया गया है।

परिणाम घोषित होने के 1 माह से भी ज्यादा समय बीत जाने पर भी
यह प्रक्रिया मन्द गति से चल रही है जिसमें तेजी हेतु चयनित अभ्यर्थियों द्वारा कई बार विभाग का चक्कर काटने के बाद भी अब तक शिक्षक व सहायक शिक्षक संवर्ग की कॉउंसलिंग तिथि भी जारी नही की गई है। अतः चयनित अभ्यर्थियों द्वारा अब अपने क्षेत्रों के कांग्रेस मंत्रियों/संसदीय सचिवों/विधायको के पास जाकर निवेदन किया जा रहा है।

दिनांक 06.08.2023 कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल को युवाओं द्वारा ज्ञापन दिया गया तथा शिक्षक व सहायक शिक्षक की कॉउंसलिंग तिथि शीघ्र जारी कर जल्दी नियुक्ति देने की बात कही गई

08.08.2023 को युवाओं द्वारा सारंगढ़ के माननीय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े जी के नाम ज्ञापन दिया गया ,, माननीय विधायक महोदया की अनुपस्थिति की के कारण उनके सारंगढ़ में स्थित कार्यालय में ज्ञापन दिया गया

दिनांक 10.08.2023 को युवाओं ने माननीय संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव राय जी को ज्ञापन सौंपा जिसमे विधयाक महोदय द्वारा इस हेतु शीघ्र कदम उठाए जाने की बात कही गयी

10.08.2023 को ही युवाओं द्वारा धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया जी को भी निवेदन किया गया जिसमें विधायक महोदय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री जी के नाम अपने लेटर हेड से पत्र भेजकर शिक्षक भर्ती शीघ्र पूर्ण कराने की अनुसन्सा की है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

"मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी" रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12...