Friday, June 19, 2026
Google search engine

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हुआ स्वतंत्रता दिवस का फूल ड्रेस रिहर्सल

सी जिला पंचायत जितेंद्र यादव ने लिया व्यवस्था का जायजा

स्वतंत्रता दिवस में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल होंगे मुख्य अतिथि

रायगढ़ 13 अगस्त 2023 जिला मुख्यालय स्थित कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह का फूल रिहर्सल किया गया फूल रिहर्सल सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देशन सहायक कलेक्टर युवराज मरमट ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वाह कर ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली इसके पश्चात परेड निरीक्षण किया गया इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल भी किया इस अवसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार, सी ई ओ जिला पंचायत, नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी भी मंच पर उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात सलामी, राष्ट्रगान व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन होगा जिसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे समारोह में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल6 वीं बटालियन जिला पुलिस बल जिला महिला पुलिस बल, नगर सेना महिला पुरूष बल,एनसीसी कैडेट की टुकड़ीयों स्काउट गाइड द्वारा मार्च पास्ट किया जायेगा समारोह में उत्कृष्ट कार्य कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा तत पश्चात स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सी ई ओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव ने तैयारी का जायजा लिया उन्होंने मंच व बैठक व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था दिशा निर्देश दिए साथ ही उन्होंने अधिकारियों को उनको सौपे गए दायित्वों के अनुसार सारे तैयारियां समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर,डिप्टी कलेक्टर एस के कंवर सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल करेंगे ध्वजारोहण

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

"मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी" रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12...