Friday, June 19, 2026
Google search engine

▪️ ड्राई डे के दिन थाना लैलूंगा पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही

▪️ आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब गोवा 48 पांव (08 लीटर) किया गया जप्त

▪️ आरोपी के खिलाफ धारा 34( 2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

रायगढ़ / लैलूंगा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री परिवहन के रोक हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायगढ़ के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धर्मजयगढ़ के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के द्वारा टीम गठित कर दिनांक 14.8.2023 को अवैध शराब धर पकड़ हेतु टीम रवाना किया गया था कि आरोपी दयाराम सोनी पिता सुधारण सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी सिहारधार थाना लैलूंगा को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब गोवा एक कार्टून जिसमे 48 नग शराब भरी हुई कुल 8 लीटर 640ml कीमती ₹5760 को पैदल परिवहन करते पकड़ा गया जो थाना लैलूंगा में आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सऊनि चंदन सिंह, आर अरविंद लकड़ा जान टोप्पो का विशेष भूमिका रहा।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

"मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी" रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12...