Friday, June 19, 2026
Google search engine

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि 29 अगस्त तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन जमा

रायगढ़, 17 अगस्त 2023/ राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी जो वर्ष 2023-24 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली में करना चाहते है, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 29 अगस्त 2023 तक वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in अथवा https://hmstribal.cg.gov.in में ऑनलाईन आवेदन जमा कर सकते है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 50 अभ्यर्थी जिसमें प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित है। जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली में करना चाहते है। ऐसे पात्र अभ्यर्थियों से आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी विभाग के वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर अवलोकन कर सकते है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

"मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी" रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12...