Friday, June 19, 2026
Google search engine

बटमूल कॉलेज के एनएसएस इकाई ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल ने दिलाई पंच प्रण शपथ

शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करना हमारा कर्तव्यडॉ.के.के.गुप्ता

रायगढ़ महापल्ली:- शहिद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध बटमूल आश्रम महाविद्यालय के रासेयो इकाई द्वारा 23 अगस्त 2023 को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली निकलने से पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को पंच प्रण शपथ दिलायी गयी। तत्पश्चात रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर के. के. गुप्ता के अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर दुर्गा मंदिर चौक होते हुए पंचायत भवन महापल्ली तथा हायर सेकेंडरी स्कूल महापल्ली तक लोगों को आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए तथा नये मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए रैली वापस महाविद्यालय पहुंची। उक्त रैली में महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष लार प्रधान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पल पटेल, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी द्ववै प्रो. पी.के. कापड़ी, प्रो. पी.के. गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता, डॉ. विक्रांत गुप्ता, डॉ. गीता देवांगन, प्रो. नीलकंठ निषाद, सुश्री अनुप्रिया गुप्ता, त्रिलोचन बरेठ, सुमन किसान, यमुना मेहर, सुशीला यादव एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहयोगात्मक उपस्थिति रही। उसके बाद रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर के.के. गुप्ता एवं सुश्री अनुप्रिया गुप्ता के नेतृत्व में 50 छात्र-छात्राएं रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

"मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी" रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12...