Friday, June 19, 2026
Google search engine

फ्लाईएश के अवैध परिवहन व निपटान पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्यवाही, 4 उद्योगों पर 6.28 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

शिकायत के लिए जारी किया गया है 7987033406 व्हाट्सअप नंबर

कलेक्टर श्री सिन्हा ने लगातार कार्यवाही के दिए है निर्देश

रायगढ़, 5 सितम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल,

रायगढ़ के द्वारा फ्लाई ऐश के परिवहन एवं निपटान की सतत् रूप से निगरानी एवं जांच की जा रही है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस संबंध में लगातार कार्यवाही के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। इसी तारतम्य में 20 से 31 अगस्त 2023 के मध्य रायगढ़ जिले में सघन जांच की गई। जांच के दौरान अवैध निपटान एवं समुचित व्यवस्था बिना परिवहन पर कार्यवाही की गई। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अधिकारी छ.ग.पर्यावरण संरक्षण मंडल जिला-रायगढ़ श्री अंकूर साहू ने बताया कि फ्लाई ऐश के अवैध अपवहन करने पर 02 उद्योगों के विरूद्ध रूपये 3 लाख 40 हजार रूपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई एवं फ्लाई ऐश के समुचित रूप से तारपोलिन से ढके बिना परिवहन पर 01 उद्योग के 2 वाहनों पर 78 हजार रूपये क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई। साथ ही 01 उद्योग पर मानक सीमा से अधिक उत्सर्जन किये जाने पर 2 लाख 10 हजार रूपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई। कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश पर पर्यावरण अधिकारी द्वारा जन सामान्य की सुविधा के लिए फ्लाई ऐश के अवैध डंपिंग, परिवहन के संबंध में जानकारी व शिकायत के लिए व्हाट्सअप नंबर 7987033406 जारी किया गया है। जिस पर कॉल कर फ्लाइएश के अवैध परिवहन व डंपिंग के बारे में शिकायत की जा सकती है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

"मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी" रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12...