Monday, April 6, 2026
Google search engine

रेत की अवैध खनन हो रहे महानदी के घाटों पर खनिज विभाग ने सूचना बोर्ड लगाया

रायगढ़ जिला से अलग होकर नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का निर्माण हुआ जहां पर महानदी के तट में बसे हुए कई गावों में रेत की अवैध उत्खनन एवं परिवहन पिछले कई दशकों से होता चला आ रहा है जहां सारंगढ़ जिला कलेक्टर ने खनिज विभाग को आदेश देकर छापा मार कार्यवाही किया था जिसमें दर्जनों ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत की परिवहन करते पाए गए
थे जिस पर खनिज अधिकारी हीरा दास भारद्वाज ने कार्यवाही किया था इस कार्यवाही से क्षेत्र के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया था
इस क्षेत्र में रेत माफिया बरसात से पहले महानदी की छाती को छलनी करते हुए हजारों टन रेत का अवैध भंडारण कर लेते थे फिर उसे ऊंचे दामों में बेचकर मलाई खा रहे थे जिसे रोकने के लिए कलेक्टर महोदया के निर्देश पर खनिज विभाग ने सरिया थाना अंतर्गत आने वाले गांव पिहरा जो की महानदी के तट में बसा हुआ है जहां पर रेत की अवैध उत्खनन होती है जिसे रोकने के लिए आज खनिज विभाग ने सूचना बोर्ड लगाया है
जिसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि किसी व्यक्ति द्वारा इस क्षेत्र में रेत की अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जाना दंडनीय अपराध है एवं उसके विरुद्ध खनिज नियमों के तहत 2 से 5 वर्ष तक की कारावास की सजा हो सकती है यह सूचना बोर्ड सारंगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले महानदी के तट में बसे गांव साराडिही घाट, जसरा घाट, बरभाठा घाट में खनिज विभाग के सुपर वायजर अनिल नन्दे, नगर सेना मछीन्दर भगत, गोपाल साहू, कुलदीप लकड़ा के द्वारा लगाया गया

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...