

रायगढ़ /अनुसूचित जाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय के पी खांडे एवँ सदस्य पप्पू बघेल के रायगढ़ प्रथम आगमन पर
सर्किट हाउस चांदमारी में आज वार्ड क्रमांक 05,बापूनगर में वर्षों से लंबित आंगनबाड़ी केंद्र की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र कुलदीप एवं गजेन्द्र सांडे ने उनसे सौजन्य भेट कर समाज की गंभीर मुद्दों पर विचार विमर्श किया जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र की लंबित माँग पर त्वरित कार्यवाही करने का निवेदन किया साथ ही सफाई कर्मचारियों के नियमतिकरण के विषय में भी चर्चा की जिसको अध्यक्ष महोदय ने गंभीरता से लेते हुए उपरोक्त समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया।


