Monday, April 6, 2026
Google search engine

औजस्य मोहता ने बालक वर्ग एवं सौम्या अग्रवाल ने बालिका वर्ग में राज्य स्तरीय फिडे रेटेड शतरंज स्पर्धा का जीता खिताब

रायपुर बालक वर्ग में 8 चक्र में 7 अंक प्राप्त करके रायपुर के औजस्य मोहता ने खिताब अपने नाम किया फाइनल राउंड में उन्होंने राजनांदगांव के सालिक नवाज को हराया।
दूसरे स्थान पर रायपुर के अर्णव ड्रोलिया(7अंक) एवं तीसरे और चौथे स्थान पर राजनांदगांव के मोहम्मद सालिक नवाज(6.5अंक) और प्रभमन सिंग मल्होत्रा रहे (6.5अंक) ।

वही बालिका वर्ग में सौम्या अग्रवाल ने (5.5अंक) के साथ खिताब अपने नाम किया, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः रायपुर की तनीषा ड्रोलिया(5.5अंक) ,कोरबा की परी तिवारी(5.5अंक) और कोरबा की जसमन कौर (5.5अंक) रहीं ।

ये 8 खिलाड़ी पुणे में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्य स्पर्धा के अलावा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 4 अलग-अलग कैटेगरी U7,U9,U11 और U13 में भी विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किये गए।

अंडर 13 बालक वर्ग में रायपुर के एताश शर्मा (5.5/8) प्रथम, एवं मुंगेली के यश शर्मा 5 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।।

अंडर 13 बालिका वर्ग में रायपुर की आन्या खूबचंदानी (4/8) प्रथम, एवं तमन्ना शर्मा 3.5 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।।

अंडर 11 बालक वर्ग में रायपुर के अंश यदु (5.5/8) प्रथम, एवं शौर्य चिमनानी 5.5 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।।

अंडर 11 बालिका वर्ग में रायपुर की अद्विका पांडे (5/5) प्रथम, एवं अदिति पांडे 5 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।।

अंडर 09 बालक वर्ग में रायपुर के भव्यम झंवर (5.5/8) प्रथम, एवं प्रांजल अहिरवार 4.5 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।।

अंडर 09 बालिका वर्ग में रायपुर की रावी सेहके (3/8) ने प्रथम, एवं दुर्ग की मागी सिंह ने 3 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।।

अंडर 07 बालक वर्ग में रायपुर के राजवीर अजवानी (5/8) ने प्रथम, एवं अर्णव गोयल 4 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।।

अंडर 07 बालिका वर्ग में रायपुर की शावी जैन (4/8) ने प्रथम, एवं अनिका गुप्ता 3 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संरक्षण में रायपुर जिला शतरंज संघ तथा विप्र भवन प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंडर 15 बालक एवम बालिका चयन एवम फिडे रेटिंग प्रतियोगिता का समापन 3 नवम्बर को शाम 6.30 बजे हुआ बजे विप्र भवन समता कॉलोनी में हुआ पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दूबे एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंघानिया थे ,विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी एवम रायपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा थे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बता कि इस स्पर्धा में प्रदेश के हर सम्भाग से कुल 114 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया जिसमे रायपुर के अलावा बस्तर,सरगुजा,कवर्धा, महासमुंद,दुर्ग,भिलाई,जगदलपुर राजनांदगांव ,धमतरी,शक्ति, रायगढ़ ,बिलासपुर ,चाम्पा समेत छत्तीसगढ़ के सुदूर हिस्सो से खिलाड़ियों ने भाग लिया

इस प्रतियोगिता में कुल 28 हजार रुपये कैश प्राइज के अतिरिक्त लगभग 35 विभिन्न पुरस्कार प्रदान किये गए।
यह पूरा आयोजन प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के संरक्षण में सम्पन्न हुआ एवम आयोजन समिति में आशुतोष शर्मा(अध्यक्ष रायपुर जिला शतरंज संघ) , नवीन शुक्ला(सचिव रायपुर जिला शतरंज संघ) ,विकास शर्मा ( संस्थापक विकास चैस अकादमी) ,आनंद अवधिया (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) संदीप दीवान , गौरव दीवान , अजय पांडे, विवेक शर्मा,शिवांश शुक्ला,विनेश दौलतानी और रायपुर जिला शतरंज संघ के सभी सदस्य शामिल थे।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...