

रायगढ़ तमनार / छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले बीजेपी ने पूरी तरह कमर कस ली है. इसी के मद्देनजर आज लैलूंगा विधानसभा, तमनार मंडल स्थित ग्राम धौराभाठा में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नव प्रवेशी सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ताओं का स्वागत किया इस अवसर पर गोकुलानंद पटनायक ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्तों को प्रोत्साहित करते हुए कहा आप सबकी मेहनत से ही भाजपा की जीत तय होगी। हम सबको एक होकर कार्य करना है और जीत कर फिर से छत्तीसगढ़ राज्य में भी भाजपा की सरकार बनना है, साथ ही पटनायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस का घोषणा पत्र सिर्फ नाम का है वो सिर्फ़ घोषणा करती है घोषणा वीर है कांग्रेस , जनता उन पर विश्वास नहीं करती है जनता का विश्वास है तो सिर्फ़ भाजपा के साथ है, यहाँ सबका विकास है। जहां कांग्रेस की सरकार है वहाँ वे समर्थन मूल्य 3200 देते ही नहीं तो छत्तीसगढ़ में देने का सवाल ही नही उठता सिर्फ़ झूट का सहारा लेती है कांग्रेस! जनता इनको पूरे तरीक़े से नकार चुकी है, इनका काम लोगो को गुमराह करना और भर्मक स्थिति पैदा करना है।


