Saturday, June 20, 2026
Google search engine

डॉक्टर सतीश शराफ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को दी बधाई

बिलासपुर :- नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर डॉ.सराफ ने कहा की केंद्रीय नेतृत्व ने आदिवासी चेहरा विष्णु देव साय जी को प्रदेश की कमान सौंपी है। विष्णु देव साय सरल सौम्य व्यवहार एवं साफ सुथरी छवि के नेता है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के छोटे से गांव बगिया के रहने वाले हैं। श्री साय जी स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी को अपना गुरु मानकर उनके नेतृत्व में अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की पंच,सरपंच, विधायक, सांसद, प्रदेशाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहकर पूरी मेहनत, ईमानदारी से अपने दायित्वों निर्वहन किया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनकी लगन, मेहनत, धैर्य,विश्वास से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ की कमान एक सामान्य आदिवासी परिवार से आए श्री विष्णु देव साय जी को मुख्यमंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा एवं विकास के लिए श्री साय जी को छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी है। निश्चित तौर पर श्री साय जी जनता की सेवा एवं प्रदेश के विकास में खरे उतरेंगे। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आदरणीय भैया जी को मुख्यमंत्री का दायित्व मिलने पर डॉ. सतीश सराफ, अरुण कातोरे, गौतम चौधरी, प्रवीण शर्मा, राजेंद्र दीवान, राजेश प्रसाद, निरंजन साहू,अशोक साहू, एवं नूतन पटेल ने बहुत-बहुत बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

"मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी" रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12...