Saturday, June 20, 2026
Google search engine

श्री श्री 108 रामनवमी सह चैती दुर्गा पूजा समारोह का गाचिया (बांका, बिहार) में भव्य आयोजन

गाचिया, बांका: गाचिया गांव में श्री श्री 108 रामनवमी सह चैती दुर्गा पूजा समारोह इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित यह समारोह तीन दिनों तक चला, जिसमें धार्मिकता के साथ-साथ सांस्कृतिक रंग भी खूब बिखरे।

पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। माता रानी की आरती, अर्चना और पूजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवाओं ने तन, मन, धन से माता की सेवा और भक्ति में हिस्सा लिया। गांव के सभी लोगों ने मिलकर सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम बेहद सफल और आकर्षक बन पाया।

तीन दिवसीय आयोजन के दौरान नाट्य कला, जोत जागरण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। हर कार्यक्रम में गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

पूरे समारोह के दौरान माहौल पूरी तरह से आध्यात्मिक और भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं के चेहरों पर माँ दुर्गा की कृपा स्पष्ट झलक रही थी।

रिपोर्टर: संजीत गोस्वामी, रितुराज
आईं सी न्यूज़ नेशन

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

"मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी" रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12...