Saturday, June 20, 2026
Google search engine

भागलपुर में गूंजा तिरंगे का जुनून — ऑपरेटर सिंदूर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वीर सैनिकों को किया गया नमन

रिपोर्टर: संजीत गोस्वामी, रितुराज | आईं सी न्यूज़ नेशन

भागलपुर, बिहार:
देशभक्ति की भावना और सैनिकों के सम्मान में भागलपुर जिले के खरमनचक से खलीफा बाग घंटाघर तक मां अंबे सेवा समिति की ओर से विशाल “ऑपरेटर सिंदूर तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। डी. एन. सिंह के नेतृत्व में निकले इस भव्य जुलूस में हजारों लोगों ने भाग लिया

यात्रा में रथ, डीजे, झांकियां और हाथों में लहराते तिरंगे के साथ युवा, बुज़ुर्ग और महिलाएं पूरे जोश के साथ शामिल हुए। पूरा शहर “भारत माता की जय”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारों से गूंज उठा।

“दौड़ेंगे तो छोड़ेंगे नहीं, हर हमले का जवाब देंगे”— इस बुलंद नारे के साथ जनसमूह ने देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया।

मार्केट रोड से गुजरते हुए यह यात्रा देशभक्ति का एक जीवंत उदाहरण बनी। कार्यक्रम में व्यामिका सिंह, सोफिया कुरैशी समेत थल सेना, वायु सेना और नौसेना के सम्माननीय सदस्य भी मौजूद रहे।

प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बेहतरीन तरीके से संभाला। इस कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत की जनता अपने सैनिकों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

"मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी" रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12...