Saturday, June 20, 2026
Google search engine

ड्रीम स्पार्क शिक्षा संस्थान द्वारा मानव सेवा हेतु कविता छाबड़ा सम्मानित

दुर्ग / ड्रीम स्पार्क शिक्षा संस्थान द्वारा नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की प्रदेश महिला अध्यक्ष कविता छाबड़ा को मानव कल्याण सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह गरिमामय आयोजन दुर्ग के वृंदावन रिसोर्ट में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ड्रीम स्पार्क के डायरेक्टर महंत जी ने की, वहीं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक एवं डायरेक्टर रेंशी श्याम गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठन की वरिष्ठ पदाधिकारी गीतांजलि भारती, सोनबर जी के साथ-साथ बॉलीवुड और छॉलीवुड अभिनेता तरुण बघेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के प्रदेश सचिव हेमंत खुटे की भी विशेष उपस्थिति रही।

ड्रीम स्पार्क संस्था द्वारा यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो समाज के लिए नि:स्वार्थ सेवा कार्य कर रहे हैं। कविता छाबड़ा ने संगठन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, बाल सुरक्षा और आपदा राहत कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्हें यह सम्मान समाज में प्रेरणादायी भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश भर से ड्रीम स्पार्क के प्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने कविता छाबड़ा के सेवाभावी कार्यों की सराहना की और ड्रीम स्पार्क संस्था के इस सकारात्मक पहल की प्रशंसा की।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एकताल ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया गया जायजा, हुआ वृक्षारोपण”

"मोदी सरकार की योजनाओं से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, एकताल में लाभार्थियों से मिले भाजपा पदाधिकारी" रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12...