Monday, April 6, 2026
Google search engine

शतरंज के क्षेत्र में 28 वर्षों के विशेष योगदान के लिए हेमन्त खुटे सम्मानित

पिथौरा स्वतंत्रता दिवस के अवसर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य समारोह में शतरंज के राष्ट्रीय कोच एवं ट्रेनर हेमन्त खुटे को शतरंज के क्षेत्र में 28 वर्षों के विशेष योगदान व नाइट चेस क्लब के निशुल्क संचालन हेतु कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि हेमंत खुटे 1997 से शतरंज के क्षेत्र में निःशुल्क सेवा दे रहे है। हेमंत का योगदान लेखक, शतरंज पहेली के स्तंभकार, खेल समीक्षक, इवेंट ऑर्गेनाइजर, चेस ट्रेनर, राष्ट्रीय कोच के रूप में प्रदेश के खिलाड़ियों को मिल रहा है। इन्होंने 3500 से अधिक स्कूली बच्चों को शतरंज का निशुल्क प्रशिक्षण दिया है। वर्तमान में हेमंत खुटे नाइट चेस क्लब की स्थापना कर निशुल्क क्लब का संचालन कर रहे है तथा महासमुंद जिला शतरंज संघ व छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव के रूप में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रहे है।
हेमंत ने स्कूली बच्चों की बुद्धिलब्धि बढ़ाने और उनके बौद्धिक क्षमता में वृद्धि करने के उद्देश्य से शतरंज को एक कालखंड के रूप में अपने विद्यालय में लागू किया था। इनकी सक्रियता को देखकर ऑल इंडिया चेस फेडरेशन ने अपने पायलेट प्रोजेक्ट चेस इन स्कूल्स के लिए इन्हें विशेष सदस्य मनोनीत किया है। छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान की पुस्तकों में भी हेमंत खुटे का नाम शुमार है।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा। , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार व जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे मौजूद थे।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...