Monday, April 6, 2026
Google search engine

प्रधान पाठक हितेश पटेल का विद्यार्थियों ने किया अभिनंदन

पिथौरा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला कसहीबाहरा के संयुक्त तत्वावधान में परीक्षा उपरांत विद्यालय में अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शासकीय प्राथमिक शाला कसहीबाहरा के प्रधान पाठक हितेश पटेल को विकासखंड स्तर पर आदर्श शिक्षक सम्मान मिलने की खुशी में विद्यार्थियों द्वारा यह अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर मिडिल स्कूल के संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने कहा कि किसी शिक्षक को सम्मान मिलता है वह उसकी कार्यकुशलता को दर्शाता है। मुझे स्मरण है कि प्रधान पाठक हितेश पटेल की विशेष सक्रियता के चलते वर्ष 2009 में प्राथमिक शाला को प्रेरक शाला का दर्जा प्राप्त हुआ था तथा स्वच्छ विद्यालय स्वच्छ भारत के तहत विद्यालय को राज्य द्वारा फाइव स्टार की श्रेणी प्रदाय किया गया था। हेमंत ने स्कूली बच्चों के समक्ष प्रशस्ति पत्र का वाचन कर बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने हेतु प्रेरित किया।
प्रधान पाठक हितेश पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं आप सभी के सम्मान पाकर अभिभूत हूं। मुझे विकासखंड स्तर पर जो आदर्श शिक्षक का सम्मान मिला है वो आप सभी की सद्भावना का परिणाम है। उन्होंने क्रिएटिव टीचर हेमंत खुटे से मिले मार्गदर्शन को रेखांकित किया।
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला से तकरीबन 100 बच्चों ने प्रधान पाठक हितेश पटेल के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।
इस अवसर पर मिडिल स्कूल की शिक्षिका तबस्सुम शेख व दिलीप पटेल ने भी प्रधान पाठक के सम्मान पर अपना व्यक्तव्य देते हुए कहा कि श्री पटेल के कुशल नेतृत्व के कारण हमारे संकुल में विद्यालय की एक विशिष्ट पहचान है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष कुमार साहू द्वारा किया गया तथा अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत किए सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों का आभार प्रधान पाठक हितेश ने माना।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...