Monday, April 6, 2026
Google search engine

कोरबा की स्नेहा बंजारे करेंगी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व — वर्ल्ड जू-जित्सु चैम्पियनशिप (थाईलैंड) की राह हुई प्रशस्त

कोरबा, 7 अक्टूबर 2025।
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने जा रही “जू-जित्सु नेशनल चैम्पियनशिप 2025” (U-21, एड्ल्ट्स, मास्टर एवं पैरा वर्ग) में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की टीम आज रवाना हुई, जिसका नेतृत्व छत्तीसगढ़ जू-जित्सु संघ के महासचिव श्री राणा अजय सिंह कर रहे हैं।

यह आयोजन जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है, जो भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ राज्य खेल विभाग से मान्यता प्राप्त (Recognized) है। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को अगले महीने थाईलैंड में आयोजित होने वाली “वर्ल्ड जू-जित्सु चैम्पियनशिप 2025” में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आने वाले एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कोरबा जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी स्नेहा बंजारे, जिन्होंने हाल ही में आयोजित सीनियर स्टेट जू-जित्सु चैम्पियनशिप में फाइट कॉन्टेक्ट और नेवाज़ा दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की थी, अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने जा रही हैं।

स्नेहा बंजारे पहले भी कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अपने नाम कर चुकी हैं —
• इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप – फुजैरा (यूएई) में रजत पदक (Silver Medal)
• कूडो के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में स्वर्ण पदक (Gold Medal)

उनकी यह उपलब्धियाँ न केवल कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय हैं।

टीम रवाना होने के अवसर पर कोरबा जू जित्सु संघ जिला प्रभारी अविनाश बंजारे, जिला अध्यक्ष जू जित्सु एवं लेवल अप एमएमए अकादमी प्रेमराज बंजारे, सचिव आयुष निराला, सहसचिव देवाशीष कश्यप एवं रानी मरकाम, ईशा सोनवानी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा—

“जू-जित्सु अब भारत और छत्तीसगढ़ दोनों के खेल विभागों से मान्यता प्राप्त अनुशासन है। हमें गर्व है कि स्नेहा जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। उनकी मेहनत और लगन आने वाले समय में एशियन गेम्स जैसे बड़े मंचों पर छत्तीसगढ़ की पहचान बनाएगी।”

स्नेहा ने इस अवसर पर कहा कि वह अपने कोचों और संघ के सहयोग से सर्वोत्तम प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी ताकि कोरबा और छत्तीसगढ़ का परचम देश-विदेश में लहराया जा सके।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...