Monday, April 6, 2026
Google search engine

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर बलबीर शर्मा शामिल

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष अवसर पर रायगढ़ नगर में आयोजित भव्य पथ संचलन में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, भारत सरकार बलबीर शर्मा ने पूर्ण गणवेश में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति और संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण, राष्ट्रवाद, देशभक्ति और सेवा के मार्ग पर आधारित है। उन्होंने बताया कि आरएसएस सदैव समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु समर्पित रहा है, और आगामी वर्षों में संघ के “पंच परिवर्तन” — कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य बोध और स्वदेशी भावना — के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि संघ के स्वयंसेवक समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और राष्ट्रहित के संदेश को लेकर पहुँच रहे हैं, जिससे देश में एकता, अनुशासन और संस्कारों की भावना को और मजबूती मिलेगी। पथ संचलन में हजारों स्वयंसेवकों ने सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता और संगठन शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम ने रायगढ़ नगर में राष्ट्रभावना और सामाजिक समरसता का प्रेरक संदेश दिया।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...