Sunday, April 5, 2026
Google search engine

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ को मिला मजबूत नेतृत्व, मनोरंजन साहू बने जिलाध्यक्ष

रायगढ़ — भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ के जिलाध्यक्ष पद पर आदरणीय श्री मनोरंजन साहू जी की नियुक्ति से जिलेभर में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। पार्टी संगठन ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक सक्रियता और जनसेवा के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

अधिवक्ता श्री मनोरंजन साहू जी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। वे अपनी लेखन कला, वैचारिक स्पष्टता और कुशल वक्तृत्व के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। संगठनात्मक जीवन में उन्होंने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री के रूप में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इसके अतिरिक्त पार्टी द्वारा सौंपे गए अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को भी उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि श्री साहू जी का अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने के साथ ही पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके सफल, सक्रिय और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ जिले में संगठनात्मक विस्तार के साथ सामाजिक समरसता और जनकल्याण के कार्यों को नई गति देगा।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...