Sunday, April 5, 2026
Google search engine

रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में हेमंत खुटे का सम्मान

रायपुर रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह का का आयोजन दीन दयाल ऑडिटोरियम रायपुर में किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य , सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के खेल विभूतियों का सम्मान किया गया जिसमें शतरंज खेल में विशिष्ट योगदान के लिए शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी,निर्णायक,कोच,लेखक, स्तंभकार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमंत खुटे का सांसद बृजमोहन अग्रवाल व विधायक सुनील सोनी ने प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंटकर सम्मानित किया । विदित हो कि हेमंत खुटे विगत 33 वर्षों से शतरंज खेल के प्रचार – प्रसार के साथ – साथ स्कूली बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे है तथा नाइट चेस क्लब का भी इनके द्वारा निशुल्क संचालन किया जा रहा है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...