Sunday, April 5, 2026
Google search engine

आतिशबाजी और केक काटकर मनाया गया पल्लवधर का प्रदेश प्रवक्ता बनना

भाजपा जन कल्याण मंच के नव प्रदेश प्रवक्ता पल्लवधर का बिलासपुर में भव्य स्वागत

जनसेवा के संकल्प के साथ पल्लवधर को मिली बधाइयों की सौगात

🎉 आतिशबाजी व केक काटने के साथ भाजपा जन कल्याण मंच के नव प्रदेश प्रवक्ता पल्लवधर को बधाई देने का दौर लगातार जारी है।

बिलासपुर जिले में जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता पल्लवधर के भाजपा जन कल्याण मंच का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के बाद उनके समर्थकों, जनसाथियों एवं चाहने वालों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर और केक काटकर उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है।

पल्लवधर की नियुक्ति पर उनके समर्थकों ने भाजपा जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व को मिली पहचान बताया। समर्थकों का कहना है कि पल्लवधर जैसे कर्मठ और ज़मीनी नेता को यह दायित्व मिलने से संगठन और समाज दोनों को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता पल्लवधर ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं, संगठन पदाधिकारियों एवं जनसाथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—

“वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मैं जनता के बीच रहकर धरातल पर सेवा कार्य करूंगा। हमारा उद्देश्य केंद्र सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना है।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जन कल्याण मंच के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...