Sunday, April 5, 2026
Google search engine

तक्षशिला स्कूल में सीता स्वयंवर की गूंज और नशा मुक्ति का संदेश: वार्षिक उत्सव में होनहार विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

जोंधरा। तक्षशिला उच्च माध्यमिक विद्यालय जोंधरा में वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर स्कूल के उन 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को इनाम और सर्टिफिकेट दिए गए जिन्होंने साल भर पढ़ाई में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जातिमोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या और जिला पंचायत सदस्य राधा खिलावन पटेल मौजूद रहीं। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के जरिए समाज को संदेश दिया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

नाटकों ने बांधा समां और नशा मुक्ति पर दी सीख

कार्यक्रम का सबसे मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा किया गया सीता स्वयंवर नाटक रहा। स्कूली छात्रों ने अपनी कलाकारी से रामायण के दृश्यों को मंच पर जीवंत कर दिया जिसे देखकर वहां मौजूद ग्रामीण और अभिभावक दंग रह गए। इसके साथ ही नशा मुक्ति पर आधारित एक खास डांस पेश किया गया जिसने लोगों को भावुक कर दिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए यह संदेश दिया कि नशा कैसे हंसते-खेलते परिवारों को बर्बाद कर देता है।

शिक्षा ही तरक्की की असली चाबी: चंद्र प्रकाश सूर्या

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि शिक्षा ही वह रास्ता है जिससे इंसान और देश का विकास हो सकता है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की बात कही । जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल ने बताया कि अगर छात्र अपनी पढ़ाई में मेहनत अनुशासन और खुद पर भरोसा रखें तो उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। स्कूल के प्राचार्य पुनेश कुमार पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया।

होनहारों के चेहरे पर दिखी खुशी

सम्मान समारोह के दौरान जब मंच पर 100 से अधिक मेधावी छात्रों को मोमेंटो दिया गया तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि हरीश पटेल, कामता पटेल, अमित कुमार, किशन, उदय और सूर्यकांत जैसे छात्रों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके अलावा आकाश मरकाम, साहिल केवर्त, देव पटेल, अनुराग सहित छात्राओं में नीतीशा, चंचल, चांदनी और गीतांजलि को भी उनकी सक्रियता के लिए सराहा गया।

ग्रामीणों की रही भारी भीड़

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरन सिंह ठाकुर, रोहित कुमार पटेल और यादराम मरावी ने अहम भूमिका निभाई। समारोह में जोंधरा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। लोकनाथ बंजारे और उत्तरा रात्रे जैसे स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी बच्चों की प्रतिभा की तारीफ की। अंत में स्कूल मैनेजमेंट ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों का आभार जताया और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...