Sunday, April 5, 2026
Google search engine

26 मतों से ऐतिहासिक जीत: मृत्युंजय ठाकुर बने सरपंच संघ पुसौर के नए अध्यक्ष

गरिमामय माहौल में हुआ स्वागत, पंचायत अधिकारों की लड़ाई को मिलेगी नई मजबूती

पुसौर। सरपंच संघ पुसौर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मृत्युंजय ठाकुर ने 26 मतों से ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय हासिल कर नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है। उनकी जीत को सशक्त नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और सरपंच साथियों के अटूट विश्वास का जनादेश माना जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच साथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में सरपंच संघ पुसौर पंचायतों के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए और अधिक मजबूती से आवाज़ बुलंद करेगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष के स्वागत अवसर पर कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष अमीन पटेल, लक्ष्मी नायक, सचिव धनेश्वर प्रधान, सह सचिव अनिता जयपुरिया, कोषाध्यक्ष रीता साहू सहित पुसौर ब्लॉक के सभी सरपंच उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संघ को मजबूत बनाने और पंचायत हितों के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...