Wednesday, June 17, 2026
Google search engine

घरघोड़ा में जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा सम्पन्न, गौ सेवा संगम में उमड़ा उत्साह

गौ धर्म और विज्ञान पर सारगर्भित उद्बोधन, विद्यार्थियों ने उत्साह से दी परीक्षा

घरघोड़ा। गौ सेवा संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ सेवा संगम के अंतर्गत जिला स्तरीय गौ विज्ञान (द्वितीय चरण) परीक्षा दिनांक 08/02/2026 को विकासखंड घरघोड़ा के परीक्षार्थियों के लिए स्वामी आत्मानंद कन्या शाला घरघोड़ा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गौ माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता गौ विज्ञान समिति के प्रांत संयोजक आदरणीय अन्ना सफारे जी ने गौ धर्म एवं विज्ञान विषय पर सारगर्भित उद्बोधन देते हुए गौ संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण धर दीवान जी ने गौ माता के वैज्ञानिक पहलुओं को रेखांकित करते हुए प्रेरक संबोधन दिया। उपस्थित अतिथियों द्वारा परीक्षार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों को हवन, गौ आरती एवं सुरभि मंत्र का जाप भी कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने गौ उत्पादों पंचगव्य की उपयोगिता एवं स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान जी द्वारा परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए स्वल्पाहार एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया।

कार्यक्रम में जिला संरक्षक राजीव कुमार दुबे, जिला संयोजक मनबोध बेहरा, गौ सेवा आयोग जिला अध्यक्ष बंशी बेहरा, गौ सेवा आयोग ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर गिरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित यादव, संस्था के प्राचार्य बेहरा जी, शिक्षक विजय पंडा द्वय, संदीप पांडेय तथा खंड स्रोत संयोजक मनोज प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण गौ सेवा और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत रहा।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

गुरु कृपा और बाबा केदार-बद्री विशाल के आशीर्वाद से धन्य हुई जीवन यात्रा : बलबीर शर्मा

बाबा केदारनाथ और बद्री विशाल के दर्शन कर लौटे पूर्व डिप्टी डायरेक्टर बलबीर शर्मा ने साझा किया आध्यात्मिक अनुभव, कहा – "मन को मिली...