Wednesday, June 17, 2026
Google search engine

पेंडरवा पहाड़ी मंदिर से मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं

पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज जी ने दी विष्णु देव साय जी को आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पेंडरवा पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर के पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

महाराज ने श्री बालाजी से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें तथा राष्ट्र और प्रदेश की सेवा में निरंतर अग्रसर रहें। उन्होंने कामना की कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करे और प्रदेश की जनता सुख-समृद्धि की ओर बढ़े।

पेंडरवा पहाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। 🚩🙏

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

गुरु कृपा और बाबा केदार-बद्री विशाल के आशीर्वाद से धन्य हुई जीवन यात्रा : बलबीर शर्मा

बाबा केदारनाथ और बद्री विशाल के दर्शन कर लौटे पूर्व डिप्टी डायरेक्टर बलबीर शर्मा ने साझा किया आध्यात्मिक अनुभव, कहा – "मन को मिली...