Wednesday, June 17, 2026
Google search engine

परमजीत सिंह भाटिया बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा में सक्रिय कार्यकर्ता परमजीत सिंह भाटिया को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व एवं वरिष्ठ मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

परमजीत सिंह भाटिया ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अपने सभी बड़ों के आशीर्वाद और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन को इसका श्रेय देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम भैया जी एवं सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर वे संगठन को मजबूत करेंगे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और जिले में संगठन परिवार के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

नवनियुक्त जिला मंत्री की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

गुरु कृपा और बाबा केदार-बद्री विशाल के आशीर्वाद से धन्य हुई जीवन यात्रा : बलबीर शर्मा

बाबा केदारनाथ और बद्री विशाल के दर्शन कर लौटे पूर्व डिप्टी डायरेक्टर बलबीर शर्मा ने साझा किया आध्यात्मिक अनुभव, कहा – "मन को मिली...