Wednesday, June 17, 2026
Google search engine

जनसहयोग से थाने को सुंदर और अपराध मुक्त बनाने वाले राकेश मिश्रा को मिली चक्रधर नगर की कमान

प्रेस रिपोर्टर क्लब पदाधिकारियों ने किया सम्मान, डीआईजी शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में अपराध पर लगाम की जताई उम्मीद

रायगढ़
एक ऐसे थानेदार जो सिर्फ अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जिस भी थाने में पदस्थ होते हैं, वहां जनसहयोग से उसे एक आदर्श और सुंदर थाना परिसर के रूप में विकसित कर देते हैं — ऐसे कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी राकेश मिश्रा को चक्रधर नगर थाना प्रभारी का दायित्व मिलने पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने पहुंचकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक रेंशी श्याम गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया ने उन्हें असम शॉल, पुष्पगुच्छ एवं जगन्नाथ मंदिर पुरी के भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की छायाप्रति भेंट कर मिठाई खिलाते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मिश्रा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

पदाधिकारियों ने कहा कि श्री मिश्रा की कार्यशैली सदैव जनहित एवं जनसहयोग पर आधारित रही है। उनके द्वारा पूर्व में पदस्थ थानों में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं बेहतर पुलिस-जन संवाद की मिसाल कायम की गई है।

साथ ही यह अपेक्षा भी जताई गई कि शशिमोहन सिंह (डीआईजी) के सशक्त एवं अनुशासित नेतृत्व और मार्गदर्शन में चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में अपराध तथा अवैध कार्यों पर कड़ी लगाम लगेगी और आमजन को सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा।

कार्यक्रम का माहौल आत्मीय एवं गरिमामय रहा, जहां सभी ने मिलकर नए दायित्व के लिए श्री मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

गुरु चरणों में समर्पण ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग : श्याम गुप्ता

"भगवान के चरणों में जाने से पहले गुरुदेव के चरणों को पकड़ लो, भगवान स्वयं मिल जाएंगे" रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम...