Sunday, April 5, 2026
Google search engine

“अवैध कारोबार पर सख्ती से घबराए तत्व सक्रिय: डीआईजी शशिमोहन सिंह को बदनाम करने की साजिश!”

सख्त पुलिसिंग से मचा हड़कंप: अवैध धंधों पर कार्रवाई से बौखलाए लोग फैला रहे दुष्प्रचार”

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।
औद्योगिक और कोयला खदानों के लिए प्रसिद्ध रायगढ़ जिले में लंबे समय से बड़े उद्योग और कोल माइंस होने के कारण कई प्रकार के अवैध कारोबार पनपते रहे हैं। ऐसे माहौल में अपराध और अवैध गतिविधियों में बढ़ोतरी होना भी आम बात बन गई थी।

लेकिन हाल के समय में जब जिले में सख्त और निष्पक्ष छवि वाले आईपीएस अधिकारी शशिमोहन सिंह ने डीआईजी के रूप में कमान संभाली, तो अवैध गतिविधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई। पुलिस की इस सख्ती से अवैध कारोबार से जुड़े कुछ लोगों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि इसी सख्ती से परेशान कुछ स्वार्थी तत्व और गंदी राजनीति करने वाले लोग अब पुलिस और खाकी वर्दी को बदनाम करने की साजिश रचने में जुटे हैं। ऐसे लोग अफवाहें और दुष्प्रचार फैलाकर ईमानदार पुलिस अधिकारियों की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि जानकारों का कहना है कि मजबूत और ईमानदार नेतृत्व के सामने ऐसी साजिशें ज्यादा दिन टिक नहीं पातीं। जनहित में सख्त पुलिसिंग करने वाले अधिकारियों के साथ समाज का समर्थन भी मजबूती से खड़ा रहता है।

जिले के जागरूक नागरिकों का मानना है कि कानून व्यवस्था मजबूत करने और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त और निष्पक्ष पुलिस नेतृत्व जरूरी है। ऐसे में समाज को भी अफवाहों और दुष्प्रचार से सावधान रहने की जरूरत है प्रेस रिपोर्टर क्लब प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा की जिले के लिए वरदान बनकर आये है शशिमोहन सिंह जी के कार्यशैली में बेहतरीन पुलिस जनसेवा है जिसके प्रभाव जनहित में धरातल पर दिख रहा है l

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...