Wednesday, June 17, 2026
Google search engine

ग्राम ढोरम विद्यालय में लगा आरोग्य स्वास्थ्य शिविर, 82 मरीजों ने लिया लाभ

घरघोड़ा क्षेत्र के ढोरम में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की नि:शुल्क जांच

रायगढ़। उत्तर छत्तीसगढ़ अंचल के घरघोड़ा संच के ग्राम ढोरम स्थित विद्यालय में आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयों की सुविधा प्रदान की गई।

शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा बीपी, शुगर सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई और आवश्यक आयुर्वेदिक व एलोपैथिक दवाइयां भी वितरित की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 82 मरीजों ने जांच कराकर लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ. नागेंद्र कुमार नायक, डॉ. प्रद्युमन कुमार पाणिग्रही, डॉ. राजकुमार नायक, डॉ. आरची एक्का सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही। साथ ही सुपरवाइजर सुनी राम राठिया, सुपरवाइजर श्रीमती राधा डनसेना, सीएचओ श्रीमती मुन्नी चौहान, कु. चंद्रकला सिदार, कु. पूनम टंडन, आरएचओ धमेंद्र कुमार साहू, श्रीमती ललिता कड़ियाम, एएनएम श्रीमती राम कुंवर राठिया तथा चतुर्थ वर्ग कर्मचारी श्री रामभजो राठिया ने भी अपनी सेवाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही, जिनमें एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी (IAS), जनपद पंचायत घरघोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय चौधरी, संभाग प्राथमिक शिक्षा समिति के सचिव राजीव कुमार दुबे, अंचल अध्यक्ष मनबोध बेहरा शामिल रहे।

साथ ही ग्राम पंचायत ढोरम की सरपंच श्रीमती विमला भगत, डोला मणि बेहरा, अंचल अभियान प्रमुख सुदामा राठिया, अंचल कार्यालय प्रमुख मील सिंह निषाद, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख राम परेश, अंचल ब्यास सुश्री तुलसी दीदी, अंचल गतिविधि प्रमुख चंद्रिका प्रसाद, संच प्रमुख परमेश्वर पुरी, चंद्रमा सिदार, आचार्य श्रीमती प्रभा राठिया, श्रीमती जशोवंती, श्री सुखदास और श्री ललित चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और समय-समय पर जांच कराने की सलाह भी दी गई।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

गुरु चरणों में समर्पण ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग : श्याम गुप्ता

"भगवान के चरणों में जाने से पहले गुरुदेव के चरणों को पकड़ लो, भगवान स्वयं मिल जाएंगे" रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम...